Move to Jagran APP

जिला कारागार से रिहा किए जाएंगे 58 बंदी, सूची तैयार

मैनपुरी जासं। कोरोना वायरस के फैलने के डर से जिला कारागार के बंदियों को भी राहत मिलने वाली है। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद जेल अधिकारियों ने उन बंदियों की सूची तैयार कर ली है जो सात साल से कम की सजा के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध हैं और उन्हें जमानत नहीं मिल सकी है। ऐसे बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 08:39 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 06:09 AM (IST)
जिला कारागार से रिहा किए जाएंगे 58 बंदी, सूची तैयार
जिला कारागार से रिहा किए जाएंगे 58 बंदी, सूची तैयार

जासं, मैनपुरी: कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से जिला कारागार के बंदियों को भी राहत मिलने वाली है। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद जेल अधिकारियों ने उन बंदियों की सूची तैयार कर ली है जो सात साल से कम की सजा के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध हैं और उन्हें जमानत नहीं मिल सकी है। ऐसे बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाएगा। 58 बंदियों की सूची तैयार कर ली गई है। इनसे मुचलके भरवाए जा रहे हैं।

loksabha election banner

देश में लॉकडाउन होने के साथ-साथ अदालतें भी बंद हो गई हैं। इसके चलते जिला कारागार में निरुद्ध उन बंदियों के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई नहीं हो पा रही है, जिन्हें आसानी से जमानत मिल सकती है। या उनका अपराध ऐसा है जिनमें जमानत दिया जाना संभव है। कोर्ट बंद हो जाने के बाद इन बंदियों की रिहाई नहीं हो पा रही थी। इसी के मद्देनजर उच्चन्यायालय में ऐसे मामलों में जेल प्रशासन को कार्रवाई का निर्देश दिया था।

जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सात साल से कम सजा के मामलों में निरुद्ध बंदियों की सूची तैयार की गई है। इनकी संख्या 58 है। इन बंदियों से निजी मुचलके भरवाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। देर शाम तक यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

चिन्हित बंदियों को दो चरणों में रिहा किया जाएगा। पहले चरण में 54 रिहा होंगे। इन्हें रविवार रात तक रिहा करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा न होना सका तो सोमवार सुबह रिहा कर दिया जाएगा। सोमवार शाम तक अन्य बंदियों को भी रिहा करने की तैयारी है। रिहा बंदियों को उनके घरों तक पहुंचाने का भी बंदोबस्त किया जा रहा है। नोएडा के बंदियों को भी घर पहुंचाएगा प्रशासन

तैयार सूची में दो बंदी नोएडा के रहने वाले हैं। इनको भी रिहा किया जाएगा। यातायात व्यवस्था इस समय ठप है, इसलिए इन बंदियों की रिहाई से पहले उनके नोएडा तक भेजे जाने के लिए बंदोबस्त किया जा रहा है। जेल अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को ये बंदी भी रिहा कर दिए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.