लॉकडाउन का पालन कराने को पुलिस मुस्तैद
मैनपुरी जासं। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस लगातार प्रयास में जुटी हुई है। वहीं कोरोना के खतरे को लापरवाही में ले रहे लोग सड़क पर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस को उनके साथ सख्ती का प्रयोग करना पड़ रहा है। आलाधिकारी भी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए लगातार भ्रमण कर रहे हैं।
जासं, मैनपुरी : लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस लगातार प्रयास में जुटी हुई है। वहीं कोरोना के खतरे को लापरवाही में ले रहे लोग सड़क पर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस को उनके साथ सख्ती का प्रयोग करना पड़ रहा है। आलाधिकारी भी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए लगातार भ्रमण कर रहे हैं।
शनिवार को भी पुलिस मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करती रही। अनावश्यक रूप से सड़क पर आने-जाने वालों को पुलिस के डंडे बरसाए गए। वहीं कई वाहनों का चालान भी किया गया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय लगातार जिले का भ्रमण करते रहे। सभी उप जिला मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी भी लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के साथ ही जरूरी वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का इंतजाम करते दिखाई दिए।
एआरटीओ राजेश कर्दम, इंस्पेक्टर कोतवाली भानु प्रताप व अन्य अधिकारियों ने तमाम लोगों को खाना के पैकेट वितरित किए। अधिकारियों की नजर उन लोगों पर भी रही जो लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। लेकिन उनके पास भोजन का इंतजाम नहीं है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर लगातार भोजन पहुंचाया जा रहा है।