पुलिसकर्मियों सहित 75 ने कराई कोरोना जांच
भोगांव संसू। कोरोना से हर मोर्चे पर जंग लड़ रहे पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच की प्रक्रिया जा री है। जेएनवी में पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त पॉजिटिव मरीजों के नजदीकियों व बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। 75 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए सैफई लैब भेजे गए हैं।
संसू, भोगांव : कोरोना से हर मोर्चे पर जंग लड़ रहे पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच की प्रक्रिया जा री है। जेएनवी में पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त पॉजिटिव मरीजों के नजदीकियों व बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। 75 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए सैफई लैब भेजे गए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रही कोरोना जांच की प्रक्रिया में प्रवासी कामगारों व पॉजिटिव मरीजों के स्वजनों की सैंपलिग पर जोर दिया जा रहा है। कोरोना जांच के लिए शनिवार को नवोदय में पहुंचे लोगों से जानकारी जुटाने के बाद उनकी सैंपलिग शुरू कराई गई। पुलिस लाइन के 2 सिपाहियों की पहली शिफ्ट में जांच हुई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. मनोज यादव, डॉ. वीरपाल सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, फार्मासिस्ट डॉ. विजय यादव, लैब टैक्नीशियन चंद्रभूषण, लैब सहायक भगवान सिंह की टीम ने 75 लोगों की कोरोना जांच की। शनिवार की सुबह मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र कुमार शर्मा, सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जांच प्रक्रिया में जुटे डॉक्टरों की टीम से जानकारी जुटाई। सीडीओ ने क्वारंटाइन वार्डों में शिफ्ट लोगों से व्यवस्थाओं के बावत बातचीत की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि 10 संदिग्धों को लक्षण नजर आने पर क्वारंटाइन वार्ड में रोक लिया गया। क्वारंटाइन वार्ड में शनिवार की शाम तक 24 संदिग्ध रोके गए थे।