Move to Jagran APP

डीजल-पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

शहर और कस्बों में संचालित पेट्रोल पंपों पर कार्यक्रम हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने आर्थिक मंदी बेरोजगारी और भत्तों में कटौती के विरोध में ज्ञापन सौंपे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 05:36 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 05:36 AM (IST)
डीजल-पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
डीजल-पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

जागरण टीम, मैनपुरी: समूचे जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और भत्तों में कटौती किए जाने के विरोध में ज्ञापन भी सौंपे गए।

loksabha election banner

शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मंडी धर्मदास कार्यालय से कचहरी रोड स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप पर पहुंचे। पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष अजय दुबे, कैलाश उपाध्याय, अनिल पालीवाल, राजवीर सिंह चौहान, प्रमोद पाल, प्रदीप पाल, अरविद तिवारी, अमित वर्मा, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।

करहल में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सिरसागंज रोड स्थित पेट्रोल पंप पर सांकेतिक प्रदर्शन करने के बाद तहसील मुख्यालय पहुंचकर डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को तत्काल वापस लिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। इस मौके पर शिशुपाल सिंह यादव, नसीम पठान, विजय कुमार, शिवराज सिंह, गौरव , महावन सिंह, रविन्द्र सिंह, राजकुमार शर्मा, रजा खान, मो. वारिस जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार मौजूद रहे ।

कुसमरा में ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर के श्याम पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, विकास मिश्रा, सुरजीत शाक्य, मोहित कुमार, हरपाल, अश्विनी कुमार दुबे, शिव सिंह, अंशुल, पुष्पेंद्र सिंह, संजय कुमार, समरपाल, रोहित कुमार, नीरज आदि मौजूद रहे।

घिरोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करहल रोड स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव भैया लाल गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में अमित यादव, सुखवीर यादव, दीपक, शाक्य,विकास, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे। बरनाहल। पेट्रोल डीजल की बढ़ रही कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। बरनाहल में जिला उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में फरीद अली, विकास गौतम, प्रमोद कुमार, सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.