Move to Jagran APP

पूरी हुई पदयात्रा, गिनाईं अखिलेश सरकार की उपलब्धियां

नगर भ्रमण के साथ हुआ समापन, जगह-जगह हुआ स्वागत, जनप्रतिनिधियों के अलावा पदाधिकारियों ने किया प्रतिभाग।

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 09:46 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 09:46 PM (IST)
पूरी हुई पदयात्रा, गिनाईं अखिलेश सरकार की उपलब्धियां
पूरी हुई पदयात्रा, गिनाईं अखिलेश सरकार की उपलब्धियां

मैनपुरी, जागरण संवाददाता : समाजवादी विकास विजय और सामाजिक न्याय पदयात्रा का गुरुवार को विधिवत समापन हुआ। पदाधिकारियों ने पूर्व सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए नगर का भ्रमण किया।

loksabha election banner

सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रावल ¨सह यादव की अगुवाई में निकाली गई पदयात्रा गुरुवार को जिले के तमाम क्षेत्रों से होते हुए दोपहर में मैनपुरी पहुंची। सपा कार्यालय पर यात्रा का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष खुमान ¨सह वर्मा ने कहा कि सात दिनों तक यात्रा में पैदल चलकर कार्यकर्ताओ ने अखिलेश सरकार की योजनाओं का बखान किया है। विधायक सदर राजू यादव ने कहा कि अखिलेश सरकार ने जिन योजनाओं का संचालन किया था, वे धरातल पर नजर आती हैं। शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य सभी बेहतर थे, लेकिन भाजपा सरकार में तो दवाओं तक के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। यह सरकार द्वेष भावना से काम कर रही है। इससे पूर्व भोगांव में पूर्व मंत्री आलोक शाक्य के साथ सपाइयों ने कस्बा के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। जगह-जगह पर फूल-मालाओं से पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। इस मौके पर सुखवीर यादव, मनोज यादव, सुबोध यादव, अकबर कुरैशी, ह्देश ¨सह, विक्रम यादव, शिवकुमार शाक्य, योगेंद्र पाल, ज्योती मैसी, ऋषि यादव, सौरभ, गोपालदास लोधी, सत्यम कठेरिया, मुकेश यादव, अलकेश यादव सहित लगभग दो सैकड़ा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.