विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोबरा ने गुल करा दी कई घरों की बिजली, मैनपुरी के सब स्टेशन में मशीनों में घुसा; हो गया फॉल्ट

By Vikram P Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 11 Aug 2026 07:18 PM (IST)

मैनपुरी के शमशेरगंज बिजलीघर में एक कोबरा सांप के घुसने से मशीनों में फॉल्ट हो गया, जिससे कई घरों की ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

संवाद सूत्र, किशनी (मैनपुरी)। एक सांप ने उमस भरी गर्मी में लोगों की रात को नींद हराम कर दी। बिजलीघर शमशेरगंज पर एक कोबरा सांप अंदर घुस गया। पावर सप्लाई से जुड़ी मशीनों के अंदर सांप के चले जाने से विद्युकर्मियो की भी सांसें अटक गईं। इस दौरान फॉल्ट भी हो गया और कई घरों की बिजली आपूर्ति भंग हो गई। 

सोमवार रात शमशेरगंज बिजलीघर पर एसएसओ नीतेश कुमार व लाइनमैन सुमित कुमार की नाइट ड्यूटी थी। रात 10.45 बजे अचानक मशीनों में तेज आवाज हुई और बिजली चली गयी। एसएसओ नीतेश कुमार ने मशीन को खोलकर देखा तो उसकी चीख निकल गयी। नगला केवल ग्रामीण फीडर की मशीन में एक चार फीट लंबा कोबरा मशीन में लटका हुआ था

एसएसओ ने तत्काल पास के गांव दुमहार से बायगीरों को बुलवाया। थोड़ी देर में बायगीर के आने के बाद उसने सांप को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। सांप के निकेलने के 45 मिनट बाद रात 11.30 बजे बिजली सुचारू हुई। एसएसओ नीतेश कुमार ने बताया कि नाग की मृत्यु होने के बाद आसपास नागिन के होने की आशंका से स्टाफ को डर लग रहा है।