यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yogi Adityanath मैनपुरी में गरजे, बोले- सैफई परिवार तक सीमित रहा विकास, इनका अलग समाजवाद, अखिलेश का अवसरवाद
Mainpuri Lok Sabha Seat By Election मैनपुरी का उप चुनाव दिलचस्प हो रहा है। भाजपा इस सीट पर पूरी ताकत ...और पढ़ें

मैनपुरी, जागरण टीम। मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उप चुनाव हो रहा है। भाजपा ने इस सीट पर अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शहर के क्रिश्चियन मैदान मैं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। योगी आदित्यनाथ की सभा के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। इस सीट को सपा से छीनने के लिए भाजपा पूरा दम लगा रही है।
सैफई परिवार की विरासत तक सीमित रहा विकास
संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि मैनपुरी ऋषियों की भूमि है। मैनपुरी का इतिहास उतना पुराना है, जितनी मानव सभ्यता। परंतु इस इतिहास को भुलाकर केवल सैफई परिवार की विरासत तक सीमित कर दिया गया। जनता के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया।
सपा शासन पर बोला हमला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच सालों में साढ़ सैंतीस हजार गरीबों को आवास दिए। सपा की चार बार सरकार रही लेकिन आवास नहीं दिए गए। डबल इंजन की सरकार ने शाैचालय दिए। पटरी, ठेला, रेहड़ी वालों को बिना ब्याज का लोन डबल इंजन सरकार ने दिया। सीएम योगी ने मैनपुरी में कराए विकास कार्यों की जानकारी जनसभा में दी।
अलग है सपा की समाजवाद की परिभाषा
योगी ने कहा कि ये जेपी व लाेहिया का समाजवाद नहीं है। शिवपाल का समाजवाद, लठैत समाजवाद है, जिसकी लाठी उसकी भैंस। प्रोफेसर रामगोपाल का समाजवादी पूंजी में बदल गया है। सब धरती गोपाल की। नोएडा से फिरोजाबाद तक जमीन कब्जाई हैं। अखिलेश यादव का समाजवाद अवसरवादी है। शिवपाल जी के साथ क्या हुआ ये सबको पता है। अबकी बार जसवंत नगर भी नहीं मिलनी है। सपा के पास चुनाव हारने के बहाने हैं। ईवीएम खराब है, जैसे आरोप व प्रत्यारोप लगाते हैं, डिंपल को चुनाव हराने के लिए आगे कर देते हैं। पहले फिरोजाबाद में फिर कन्नौज में हारने के लिए उतारा था।
सबका साथ सबका विकास है राम राज्य
शोगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जोड़ने के लिए आपको योग्य सांसद चाहिए। रघुराज शाक्य यही करेंगे। मैनपुरी को समाजवाद नहीं, राम राज्य की जरूरत है।
सीएम योगी ने कहा कि इनके बहकावे में नहीं आना है। सैफइ खानदान से मुक्ति हो, बहन, बेटियों के लिए सुरक्षित समाज मिले। जनता की सेवा कर सकें। इसलिए भाजपा ने रघुराज सिंह को उतारा है। मैनपुरी जनता को समाजवाद नहीं राम राज्य चाहिए। राम राज्य सबका साथ सबके विकास के लिए काम करता है।
