Move to Jagran APP

टक्कर लगने से चंबल में गिरा करहल का किशोर, लापता

करहल संसू रिश्तेदारी में इटावा गए करहल निवासी पिता-पुत्र को सहसों पुल पर कार ने टक्कर मार दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 05:22 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:22 AM (IST)
टक्कर लगने से चंबल में गिरा करहल का किशोर, लापता
टक्कर लगने से चंबल में गिरा करहल का किशोर, लापता

करहल, संसू : रिश्तेदारी में इटावा गए करहल निवासी पिता-पुत्र को सहसों पुल पर कार ने टक्कर मार दी। घटना में नाबालिग पुत्र चंबल नदी में गिरकर लापता हो गया। जबकि पिता को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

loksabha election banner

थाना करहल के गांव नगला कुरियन निवासी सर्वेश कुमार की बहन इटावा के थाना सहसों क्षेत्र के गांव सिरसा में रहती है। बुधवार को उनके घर में बच्चे के मूलशांत का कार्यक्रम था। सर्वेश कुमार अपने पुत्र देवांशु (14) के साथ बाइक से बहन के घर गए थे। गांव के अन्य लोग एक वाहन में सवार होकर कार्यक्रम में शामिल होने सिरसा गए थे। रात करीब 11 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग नगला कुरियन के लिए रवाना हुए। सर्वेश कुमार अपने पुत्र को बाइक पर बैठाकर आगे चल रहे थे। उनके पीछे गांव के लोग वाहन से आ रहे थे।

ग्रामीणों के मुताबिक चंबल नदी के सहसों पुल पर सामने से आ रही अनियंत्रित कार को देखकर सर्वेश ने अपनी बाइक पुल पर किनारे की ओर रोक ली, तभी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में देवांशु उछल कर नदी में जा गिरा। जबकि सर्वेश कुमार घायल हो गए। पीछे चल रहे लोगों ने सर्वेश कुमार को संभाला। इसके साथ नगला कुरियन और सिरसा में घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में दोनों जगह से ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

प्रशासन द्वारा नदी में गिरे देवांशु को तलाश करने का प्रयास नहीं किया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मौके पर जाम लगा दिया तो अधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों ने देवांशु की खोज के लिए गोताखोर लगाने का आश्वासन दिया, दो घंटे बाद जाम खुल सका। शाम तक देवांशु का पता नहीं लग सका था। घायल सर्वेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से नगला कुरियन में देवांशु के घर लोगों का आना-जाना बना हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रो का बुरा हाल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.