ट्रैक्टर से टकराई कार, चार घायल
कुरावली में कन्नौज व एटा के युवक सड़क हादसे में घायल।
बिछवां, संवादसूत्र : शहर कोतवाली क्षेत्र में कार-ट्रैक्टर की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर पलट गया। वहीं कुरावली क्षेत्र में खड़ी कार में एक बाइक टकरा गई। बाइक सवार कन्नौज व एटा के दो युवक घायल हो गए।
सोमवार शाम करीब सात बजे शहर कोतवाली के नगला पजाबा निवासी मयंक व हेम¨सह अपनी रिश्तेदार महिला के साथ कार से फर्दपुर मार्ग पर जा रहे थे। नगर कवर के आगे बढ़े तभी सामने से आए ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर भी पलट गया। कार सवार तीनों लोग व ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक घायल हालत में ही फरार हो गया। जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर ¨सह सिरोही घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
कुरावली : रविवार रात करीब आठ बजे कन्नौज के थाना गुरसाहायगंज क्षेत्र में स्थित गांव किथुरापुर निवासी सोनू अपने साथी नीलेश निवासी गांव भदौही अलीगंज एटा के साथ बाइक से घिरोर-कुरावली मार्ग पर जा रहे थे। रीछपुरा के पास सड़क किनारे कार खड़ी थी। सोनू की बाइक कार से टकरा गई। दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।