बूथ स्तर पर मजबूत टीम के सहारे देंगे विरोधियों को जवाब
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य लक्ष्य आगामी लोकसभा चुनाव रहा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए अभी से कमर कसने का पाठ पढ़ाया। कहा, कि चुनाव जीतने के लिए जरूरी है कि बूथ स्तर तक टीम को मजबूत किया जाए।
मैनपुरी : बूथ स्तर पर मजबूत टीम के सहारे लोकसभा चुनाव में विरोधियों को करारा जवाब दिया जाएगा। भाजपा सरकार के निर्णय आम जनता पर बुरा असर डाल रहे हैं। आने वाले समय में समाजवादियों को एकजुट रहने की जरूरत है।
ये बातें सांसद तेज प्रताप यादव ने नुमाइश पंडाल में सदर विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के विकास कार्यों के सहारे भाजपा और सीएम योगी वाहवाही लूट रहे हैं। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की अधिकांश सीटों पर भाजपा को करारी हार मिलेगी।
सम्मेलन संयोजक सदर विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि जिला प्रशासन सपाइयों का उत्पीड़न कर रहा है। सरकारी मशीनरी आवश्यक कामकाज को बेवजह उलझा रही है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर लोकसभा चुनाव में विजय पताका फहराई जाएगी। सम्मेलन को पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, एमएलसी असीम यादव, विधायक बृजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष खुमान ¨सह वर्मा, सुखवीर ¨सह, हृदेश सिंह जॉनी, शफी मंसूरी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन चेयरमैन साधना गुप्ता, नृप चौधरी, सूरज ¨सह यादव, डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र चौहान, हरिओम मिश्रा, राधाकृष्ण कश्यप, रेनू कटारिया, रावल ¨सह, शरद यादव, विर्श्वनाथ प्रजापति, आरडी निगम, उपदेश यादव, सतेंद्र पाल, योगेंद्र ¨सह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ज्योति मैसी व संचालन चंद्रशेखर यादव ने किया।