विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीएसएनएल ने स्वतंत्रता दिवस पर लाॅन्च किया धमाकेदार ऑफर, सिर्फ एक रुपये में सिम कार्ड और पूरे महीने बात

Published: Sun, 16 Aug 2026 08:01 PM (IST)

बीएसएनएल ने स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर 'फ्रीडम प्लान' लॉन्च किया है, जिसमें उपभोक्ता सिर्फ एक रुपये में सिम कार्ड और पूरे महीने का रिचार्ज पैक पा सकते हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बीएसएनएल का 'फ्रीडम प्लान' सिर्फ एक रुपये में।

  2. सिम के साथ 24 दिन का पूरा रिचार्ज पैक।

  3. मैनपुरी में नेटवर्क सुधार, 4जी सेवा का विस्तार।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने उपभोक्ताओं को उपहार दिया है। फ्रीडम प्लान के रूप में एक रुपये में सिर्फ सिम कार्ड ही नहीं मिलेगा, पूरे महीने के लिए रीचार्ज पैक की सभी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। सहायक महाप्रबंधक दूरसंचार ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर योजना साझा की।

आवास विकास कालोनी स्थित बीएसएनएल जिला कार्यालय परिसर में रविवार को उपमंडल अधिकारी दिलीप सिंह चौहान के साथ योजना की जानकारी देते हुए सहायक महाप्रबंधक वाइके सिंह ने कहा कि दूरसंचार विभाग द्वारा स्वीकृत यह विशेष प्लान 30 अगस्त तक ही वैध रहेगा। सिर्फ एक रुपये में उपभोक्ता को नया सिमकार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

इसी राशि में एक जीबी डाटा प्रतिदिन के साथ असीमित काल, 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा 24 दिन की वैधता के साथ मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले में पहले नेटवर्क की जो समस्या थी, अब उसे पूरी तरह से दूर करा लिया गया है।

नगर के सभी बेस ट्रांसीवर सिस्टम (बीटीएस) अपग्रेड करा दिए गए हैं। टावर पर नई बैटरियां स्थापित कराई गई हैं। इससे बिजली गुल होने पर काल ड्राप की समसया नहीं होगी।

इन क्षेत्र में आरंभ हुई 4-जी सुविधा

आवास विकास कालोनी, कचहरी रोड, कलक्ट्रेट, कुरावली, घिरोर, किशनी, गोला बाजार, आगरा रोड, खरपरी, राजीव गांधी नगर, शीतला माता मंदिर धाम आदि।

वर्तमान में बीएसएनएल के जिले में 2.18 लाख ग्राहक हैं। फ्रीडम प्लान के माध्यम से 30 अगस्त तक सर्वाधिक उपभोक्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

-वाइके सिंह, सहायक महाप्रबंधक, जिला दूरसंचार केंद्र, बीएसएनएल।