Move to Jagran APP

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाने घर-घर घूमे भाजपा कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में भाजपा ने उपलब्धियों का कार्ड खेला है। मेरा घर, भाजपा का घर, अभियान के तहत हर घर की कुंडी खटका भाजपाई मतदाताओं को सरकारी उपलब्धियों से जुड़ी किताबें बांटने में जुटे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 10:05 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 10:05 PM (IST)
केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाने घर-घर घूमे भाजपा कार्यकर्ता
केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाने घर-घर घूमे भाजपा कार्यकर्ता

मैनपुरी (जागरण संवाददाता) । लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनैतिक दल सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में भाजपा ने उपलब्धियों का कार्ड खेला है। मेरा घर, भाजपा का घर, अभियान के तहत हर घर की कुंडी खटका भाजपाई मतदाताओं को सरकारी उपलब्धियों से जुड़ी किताबें बांटने में जुटे हैं।

loksabha election banner

गठबंधन के बाद भाजपा तेजी से सक्रिय हो गई है। सपा के गढ़ में रह रहे मतदाताओं से बात करने के लिए अनूठा तरीका खोजा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की छपी हुई किताबों को लेकर घर-घर पहुंचने की योजना बनाई है। मंगलवार को अभियान की शुरुआत अवध नगर स्थित एक पदाधिकारी के घर से की गई। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना।

आसानी से लोगों तक सरकार की उपलब्धियां पहुंच सकें, इसके लिए सभी घरों तक जाने की येाजना बनाई है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को इसकी जिम्मेदारी दी है। सप्ताह भर में शहरी क्षेत्र को पूरा करने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर पैक्सफेड डायरेक्टर अशोक चौहान, सब्बन बाबा, अमित गुप्ता, राजीव मिश्रा, विनय भइया, विकास भदौरिया आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.