भाजपा को हराएगा सपा-बसपा गठबंधन
संवाद सूत्र, करहल (मैनपुरी): सपा विधायक व पूर्व मंत्री शिवपाल ¨सह यादव ने केंद्र सरकार पर ह
संवाद सूत्र, करहल (मैनपुरी): सपा विधायक व पूर्व मंत्री शिवपाल ¨सह यादव ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए हुआ है। जब से गठबंधन के बारे में भाजपा नेताओं को पता चला है। तब से वह घबराए हुए हैं। उनको अपनी हार अभी से लगने लगी है।
करहल में बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में सपा विधायक ने कहा कि जिन वायदों के बूते केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तब से एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वायदा किया था, किसी को भी नौकरी नहीं मिली, किसी के भी खाते में 15 लाख रुपये नहीं पहुंचे। हां, इतना जरूर हुआ कि केंद्र और सूबे की भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। व्यापारी जीएसटी से परेशान हैं, देश का रोजगार खत्म हो रहा है। महंगाई ने आम आदमी की जेब पर डाका डाल दिया है। उन्होंने बिजली व्यवस्था को लेकर कहा कि बकाया बिल के नाम पर किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। जबकि हकीकत ये है कि विभाग अनाप-शनाप बिल भेज रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के नाम पर सरकार ¨ढढोरा पीट रही है, लेकिन शहरों में गंदगी का अंबार है। उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप ¨सह सेंगर पर सामूहिक दुष्कर्म और पीड़िता के पिता की हत्या का आरोप लगा है, इस पर उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दी जाए। पूर्व मंत्री सुभाष चंद्र यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव, पूर्व सभासद सतीश चंद्र यादव, अखिल यादव, विवेक यादव, डॉ. अविनाश यादव, यशवंत सक्सेना मौजूद रहे।