Move to Jagran APP

पदयात्रा की सफलता पर मंथन करेगी भाजपा

मैनपुरी। पखवाडे़ भर तक पदयात्राओं के जरिए सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करने के बाद अब भाजपा नए सिरे से सफलता पर मंथन करेगी। चारों विधानसभाओं में कार्यक्रमों का आयोजन करा पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगीं। यह जानकारी पार्टी जिलाध्यक्ष ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 10:20 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 10:20 PM (IST)
पदयात्रा की सफलता पर मंथन करेगी भाजपा
पदयात्रा की सफलता पर मंथन करेगी भाजपा

मैनपुरी : पखवाडे़ भर तक पदयात्राओं के जरिए सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करने के बाद अब भाजपा नए सिरे से सफलता पर मंथन करेगी। चारों विधानसभाओं में कार्यक्रमों का आयोजन करा पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगीं।

loksabha election banner

शहर के अवध नगर स्थित कैंप कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि 15 दिनों तक पूरे जिले में पदाधिकारियों की 24 टोलियां प्रतिदिन 115 स्थानों पर चौपाल लगाएंगी। जिसमें प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पूर्व विधायक अशोक चौहान ने कहा कि पदयात्रा की सफलता के बाद आज शनिवार को सभी विधानसभाओं में सम्मेलन का आयोजन कराया जा रहा है। शहर में स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में इसका आयोजन होना है। यहां सभी टोली नायकों को सम्मानित कर आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी मंथन होगा। डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र ¨सह राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए युवाओं पर अहम जिम्मेदारी है। लिहाजा, सक्रियता से हमें मतदाताओं तक अपनी योजनाओं को पहुंचाना होगा। बैठक में अर¨वद तोमर, अनुराग पांडेय, सुनील पांडेय, डॉ. वीरेंद्र शाक्य, सौरभ दुबे, ऊषा त्रिपाठी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.