Move to Jagran APP

भाजपा बढ़ रही, विरोधी बौखला रहे: केशव

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकास और किसानों के मुद्दे पर विर

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 04:15 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 04:15 AM (IST)
भाजपा बढ़ रही, विरोधी बौखला रहे: केशव
भाजपा बढ़ रही, विरोधी बौखला रहे: केशव

जासं, मैनपुरी: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकास और किसानों के मुद्दे पर विरोधियों को खूब खरी-खरी सुनाई। कहा कि भाजपा बढ़ रही है और विरोधी बौखला रहे हैं। भाजपा व्यक्ति और परिवार के बजाए देश को मान देती है। अखिलेश तो धनिया और गाजर की पत्ती में फर्क भी नहीं जानते। कार्यक्रम में खरपरी के मनेश सिंह चौहान सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने उनका स्वागत किया।

prime article banner

शनिवार को शहर के खरपरी स्थित एबीएस गार्डन में केंद्रीय बजट संगोष्ठी में आए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल आज राममय हो रहा है। ममता बनर्जी चिढ़ रही हैं। दावा किया कि इस बार भाजपा वहां तीन विधायकों से बढ़कर दो सौ पर पहुंचेगी। इसकी वजह भाजपा का सुशासन और विकास माध्यम बनेगा। उत्तर प्रदेश की चर्चा करते हुए कहा कि आज विकास हो रहा है, पूर्ववर्ती सरकारों में केवल अपराध और गुंडे ही बढ़ते रहे हैं। जबकि आज बड़े अपराधी प्रदेश छोड़ने को विवश हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री ने उनको ट्वीट नेता बताते हुए कहा कि वह तो धनिया और गाजर की पत्ती और खरीफ-रवी मे फर्क नहीं जानते हैं। कोरोना वैक्सीन को भाजपा की बताकर वैज्ञानिकों का निरादर करने वाले अखिलेश अपनी सरकार में एक्सप्रेस वे और जमीनों पर कब्जे करने वालों को आश्रय देते रहे, जबकि आज प्रदेश में सुशासन की सरकार चल रही है।

केंद्रीय बजट में सरकार ने स्वास्थ्य सहेजने के लिए 137 फीसद बढ़ोतरी की है। फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य छह साल में डेढ़ गुना कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गांव-गरीब और युवा- किसान, मजदूरों का ख्याल रखा है।

उप मुख्यमंत्री ने चीन और पाकिस्तान की भी चर्चा करते हुए कहा कि अब सीमा पर जवानों के शीश कटने बंद हो गए हैं। अब केंद्र सरकार छिपकर बार करने वालों को सबक सिखा रही है। इस दौरान आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, ब्रज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने भी बात रखी।

इससे पहले संगोष्ठी की शुरुआत में खरपरी निवासी मनेश सिंह चौहान अपने 500 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने पटका पहना कर उनका स्वागत किया। इस दौरान भीड़ का जोश देखने लायक था। मनेश सिंह चौहान ने कहा कि वह पूर्व में भी भाजपा से जुड़े रहे हैं। आज उनकी घर वापसी हुई है और वह पार्टी के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। यह रहे मौजूद-

संगोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अशोक चौहान, मानिक चंद यादव, नरेंद्र सिंह राठौर, शिवदत्त भदौरिया, रामबाबू कुशवाह, रानेश चौहान, रामेंद्र चौहान, सौरभ राठौर, शिवेंद्र चौहान, शैलू चौहान, मुकेश चौहान, वैभव चौहान, जगेश चौहान, योगेंद्र सिंह, सचिन राठौर, बृजेश सिंह, गुंजन राठौर, अभिषेक जैन, विवेक भदौरिया आदि मौजूद रहे। संचालन अजय पाल ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.