Move to Jagran APP

भाजपा सरकार किसानों पर कर रही अत्याचार: शिवपाल

कुसमरा संसू। यहां एक निजी कार्यक्रम में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उनका कहना था कि सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 05:41 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 05:41 AM (IST)
भाजपा सरकार किसानों पर कर रही अत्याचार: शिवपाल
भाजपा सरकार किसानों पर कर रही अत्याचार: शिवपाल

संवाद सूत्र करहल: प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा। यादव ने भाजपा की सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा, नए कानून के तहत भाजपा की केंद्र सरकार मंडियों को छीनकर कारपोरेट को देना चाहती है।

loksabha election banner

वह बुधवार को करहल कस्बा में आयोजित निजी कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य एक रुपया भी नहीं बढ़ाया है। किसानों को उनका पिछला भुगतान अभी तक नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, भाजपा ने किसान विरोधी कानून बनाकर किसानों के साथ धोखा किया है। इस कानून से किसानों की दुर्दशा होगी। भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए कानून के विरुद्ध जब किसानों ने सड़कों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई, तो उन पर लाठी, गोली और पानी की बौछार कराई जा रही है। इस मौके पर डीसीबी के पूर्व चेयरमैन डा. रामकुमार यादव, किसान नेता शैलेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, पूर्व चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम, पूर्व प्रधानाचार्य डा. पदम सिंह यादव मौजूद थे। किसानों को धोखा दे रही भाजपा सरकार: तेज प्रताप

संवाद सूत्र, करहल: सपा के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों को धोखा दिया जा रहा है।

बुधवार को कस्बे के नरसिंह यादव इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रामनारायण बाथम के विदाई समारोह में आए पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के लोग धान 1850 रुपये की दर पर सरकार द्वारा खरीदने की बात कहते हैं, जबकि केंद्रों पर खरीद नहीं हो रही है। मंडी में किसान अपना धान मजबूरी में 1100 रुपये की दर पर बेच रहा है। पूर्व सांसद ने कहा किसानों को जो सुविधा मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है। इसीलिए आज देश का किसान सड़कों पर है। आंदोलन कर रहा है।

कार्यक्रम में कालेज प्रबंधक चंद्र प्रकाश यादव, जितेंद्र यादव, मलिखान सिंह यादव, प्रधानाचार्य मनीष त्रिपाठी, शिशुपाल सिंह यादव, पूर्व प्रधान बृज कुमार यादव, पूर्व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह यादव मौजूद रहे। विद्युत चिगारी से लगी झोंपड़ी में आग, बालक झुलसा

संसू, बिछवां: क्षेत्र के एक गांव में विद्युत चिगारी से झोंपड़ी में आग लग गई। इस घटना में गृहस्वामी का छह वर्षीय पुत्र झुलस गया। वहीं गृहस्थी का सामान भी जल गया।

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला खगी निवासी प्रेमचंद्र पुत्र रामदुलारे गांव में झोंपड़ी बनाकर रहते हैं। उनकी झोंपड़ी के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। मंगलवार शाम करीब सात बजे बिजली के तारों से निकली चिगारी झोंपड़ी पर गिरी तो आग लग गई। अंदर मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान प्रेमचंद्र का छह वर्षीय पुत्र सुमित आग की चपेट में आकर झुलस गया। इसी बीच आग ने पास में बनी एक और झोंपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के आग पर काबू पाए जाने तक बिस्तर, कपड़ा, अनाज और गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के समय दूसरी झोपड़ी में कोई सामान नहीं था। थाना पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.