Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीजे पर नाच रहे थे बराती, तभी सामने आई दुल्हन की तस्वीर, दूल्हा बोला… नहीं करूंगा शादी, चाहे जान चली जाए!

    उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक गांव में शादी के दौरान बवाल हो गया। धूमधाम से हो रही शादी के बीच अचानक दुल्हन की अश्लील तस्वीरें डीजे पर नाच रहे बरातियों पर फेंकी गईं जिसे देख दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। हालांकि दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया लेकिन शादी नहीं हो सकी।

    By Sanjay Trivedi Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 11 Jul 2024 01:07 AM (IST)
    Hero Image
    डीजे पर फेंकी गईं दुल्हन की अश्लील तस्वीरें।

    संवाद सूत्र, मैनपुरी। द्वारचार के समय घराती-बराती डीजे पर नाच रहे थे। तभी अचानक डीजे पर तस्वीरें पर बरसने लगी। तस्वीरों को उठाकर देखा गया तो दुल्हन आपत्तिजनक हालत में नजर आ रही थी। दुल्हन की ऐसी तस्वीरें देख दूल्हा पक्ष भड़क गया और शादी से इनकार कर दिया। काफी कोशिश के बाद भी शादी नहीं हो सकी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह है पूरा मामला

    किशनी क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती का विवाह कुरावली क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक के साथ तय हुआ था। मंगलवार को बरात दुल्हन के गांव पहुंची। घरातियों ने बरातियों की खूब खातिर खुशामद की। 

    रात करीब 10 बजे बैंड बाजे के साथ दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। यहां द्वारचार की रस्में संपन्न होने लगी। घराती-बराती डीजे पर नाच रहे थे। तभी अचानक डीजे पर एक-एक कर कई तस्वीरें बरसने लगी। 

    बरातियों ने तस्वीरें उठा कर देखी, जिनमें दुल्हन एक युवक के साथ अश्लील हालत में दिखाई दे रही थी। यह देख बराती हैरत में पड़ गए। पहले दूल्हे के परिजनों को तस्वीर दिखाई गई फिर दूल्हे को मामले की जानकारी दी गई। दूल्हे ने परिजनों की ओर देखा। फिर सभी एक साथ शादी से इनकार करने लगे तो हंगामा शुरू हाे गया।

    मौके से खिसके बराती

    विवाद होते देख बराती मौके से खिसक गए। दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा और उसके पिता को बंधक बना लिया तो अन्य परिजन भी वहीं रुक गए। शादी करने के लिए दबाव बनाया गया, लेकिन दूल्हा पक्ष तैयार नहीं हुआ। 

    रात में ही पंचायत हुई। दुल्हन पक्ष की सभी कोशिशें नाकाम साबित हुई। दूल्हे ने कह दिया कि चाहे जान चली जाए, ऐसी दुल्हन से शादी नहीं करूंगा। वे दूल्हा पक्ष को समझाने में नाकाम रहे। 

    बुधवार सुबह दुल्हन पक्ष ने दूल्हा और उसके पिता को मुक्त कर दिया। घटना को लेकर किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।

    यह भी पढ़ें: Unnao Accident Inside Story: 'मेरे मम्मी-पापा और…, कोई मिला दो', हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार; बचे लोगों ने सुनाई आपबीती

    यह भी पढ़ें: Lucknow Metro: लखनऊ में रहने वालों को खुशखबरी… ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर को मिली मंजूरी, होंगे इतने स्टॉपेज