Move to Jagran APP

मैनपुरी में भाजपा जिलाध्यक्ष पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, बाल-बाल बचे

मैनपुरी जासं। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता पर सोमवार रात जानलेवा हमला हुआ। घर के अहाते में बाइक सवार हमलावरों ने पिस्टल से कई राउंड फायर किए। अचानक फायरिग की घटना से दहशत फैल गई। इस हमले में जिलाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। आसपास क्षेत्र के तमाम लोग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। मामले में अज्ञात में एफआइआर दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 10:38 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 06:04 AM (IST)
मैनपुरी में भाजपा जिलाध्यक्ष पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, बाल-बाल बचे
मैनपुरी में भाजपा जिलाध्यक्ष पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, बाल-बाल बचे

जासं, मैनपुरी: भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता पर सोमवार रात जानलेवा हमला हुआ। घर के अहाते में टहलते वक्त बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिग की। भाजपा अध्यक्ष ने कार के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता का आवास शहर के मुहल्ला अवध नगर में है। वे नगर पालिका के चेयरमैन भी रह चुके हैं। घटना सोमवार रात करीब पौने ग्यारह बजे की है। आलोक गुप्ता अपने घर के बाहर बने अहाते में टहल रहे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट लगाए हुए था, जबकि पीछे बैठे दो युवक चेहरे पर गमछा बांधे थे। उनके अहाते का गेट काफी ऊंचा है। पीछे बैठे बदमाश ने बाइक के फुटरेस्ट पर खड़े होकर धमकाते हुए गेट खोलने को कहा। अध्यक्ष ने पूछा कि आप कौन हैं, तो बदमाशों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिग शुरू कर दी। यह देख जिलाध्यक्ष अपनी कार के पीछे छिप गए। फायरिग से मुहल्ले में दहशत फैल गई। अध्यक्ष के परिजनों ने छत पर चढ़कर शोर मचाते हुए बदमाशों को ललकारा तो वे बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए।

डीएम पीके उपाध्याय और एसपी अजय शंकर राय ने आकर घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। आलोक गुप्ता ने हमलावरों के बारे में कोई जानकारी होने से इन्कार किया है। तीन अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमला करने वालो की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.