Move to Jagran APP

सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लगा जाम

जागरण संवाददाता, मैनपुरी: अपनी मांगों को लेकर बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़क पर उ

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 10:57 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 10:57 PM (IST)
सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लगा जाम
सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लगा जाम

जागरण संवाददाता, मैनपुरी: अपनी मांगों को लेकर बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आईं। कलक्ट्रेट में नारेबाजी करने के बाद जुलूस निकालकर उन्होंने ईशन नदी पुल पर जाम लगा दिया। लगभग आधे घंटे तक यहां बैठने के बाद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर लौट गईं। जहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

loksabha election banner

लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। बीते वर्ष जहां डेढ़ माह तक कलक्ट्रेट में धरना चला था, वहीं समय-समय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन भी हुए। इसी क्रम में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर रहीं। सुबह से ही कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जुटना शुरू हो गई थीं। दोपहर होते-होते लगभग पांच सैकड़ा कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। कलक्ट्रेट पर दो बजे तक प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने ईशन नदी पुल का रुख किया। कलक्ट्रेट से जेल चौराहा होती हुई वे ईशन नदी पुल पर पहुंचीं। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और महिला थाना प्रभारी नीता ¨सह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। लगभग आधे घंटे तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यहां नारेबाजी करती रहीं। जिससे दोनों ओर सड़क पर जाम लग गया। बाद में काफी समझाने के बाद वे कलक्ट्रेट वापस लौट गईं। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

एसोसिएशन की अध्यक्ष सरिता शाक्य ने जिलाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रजनी चौहान, संगीता, कमलेश, सरोज यादव, अमिता शाक्य, सुमन यादव, मंजूलता, आशा, सुमन यादव, शारदा, कमला मौजूद रहीं।

बॉक्स

ये हैं मुख्य मांगें

- वेतन 18 हजार रुपये किया जाए।

- पेंशन का प्रावधान किया जाए।

- रिक्त पदों पर नई भर्ती की जाए।

- सहायिकाओं का मुख्य सेविका के पद पर प्रोन्नत किया जाए।

- आंगनबाड़ी केंद्रों व पुष्टाहार ढुलाई का किराया दिया जाए।

- मूल कार्य के अलावा अन्य कार्यों से मुक्त किया जाए।

- चुनाव लड़ने से प्रतिबंध हटाया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.