Move to Jagran APP

एक्सप्रेस-वे पर हादसा, प्रयागराज के दंपती की मौत

कार चला रहे पति का सिर कटा, भोगांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 09:33 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 10:04 PM (IST)
एक्सप्रेस-वे पर हादसा, प्रयागराज के दंपती की मौत
एक्सप्रेस-वे पर हादसा, प्रयागराज के दंपती की मौत

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर करहल क्षेत्र में हुए हादसे में प्रयागराज के दंपती की मौत हो गई। कार चला रहे युवक का सिर कटकर दूर जा गिरा। वहीं भोगांव क्षेत्र में एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। शव सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला।

loksabha election banner

करहल : एक्सप्रेस वे पर गुरुवार सुबह 10 बजे वेगनआर कार आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी। उसकी गति काफी तेज थी। नगला सेवाराम के पास एक्सप्रेस-वे के किनारे ट्रैक्टर खड़ा था। कार उसी में जा घुसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चला रहे युवक का सिर कटकर काफी दूर जा गिरा। चालक के बराबर सीट पर बैठी महिला की भी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। कार की नंबर प्लेट पर दिल्ली का नंबर था। उस वक्त मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। शवों को जिला अस्पताल की मोरचरी भेज दिया गया। शाम को मैनपुरी शहर के विवेक विहार कॉलोनी निवासी डॉ. शिवजी ने शवों की पहचान पीयूष (31) व तूलिका (28) निवासी कूकलगंज, प्रयागराज के रूप में की। डॉक्टर शिवजी ने बताया कि मृत दंपती उनके रिश्तेदार थे और तीन दिन पहले नोएडा में रिश्तेदार के यहां गए थे। गुरुवार सुबह वापस प्रयागराज लौट रहे थे। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई है।

भोगांव : दूसरी घटना में गुरुवार सुबह गांव जसराजपुर के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। पास ही बाइक पड़ी थी। पुलिस पहुंच गई। घटना को सड़क हादसा होने का अनुमान लगाया गया। शव की पहचान शैलेंद्र कुमार (35) निवासी नगला हरीराम, मैनपुरी के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर परिजन पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक मृतक शैलेंद्र विद्युत पोल लगाने का काम करते थे। फिलहाल उनका काम भोगांव के गांव निजामपुर में चल रहा था। गुरुवार को वे काम करने गए थे। रात को वापस नहीं लौटे। मृतक के पिता मान¨सह ने भी घटना को सड़क हादसा बताते हुए तहरीर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.