विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी शादी अनुदान योजना: 195 आवेदन हुए निरस्त, 552 बेटियों को मिली आर्थिक मदद

By Shekhar GaurEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 21 Oct 2026 12:15 PM (IST)

मैनपुरी में शादी अनुदान योजना के तहत 938 आवेदनों में से 195 अपात्र पाए गए, जबकि 552 लाभार्थियों को सहायता ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. शादी अनुदान योजना में 195 आवेदन जांच में अपात्र पाए गए

  2. कुल 552 लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में सहायता मिली

  3. बैंक खाते की गड़बड़ी, पात्रता उल्लंघन अपात्रता के कारण

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद की उम्मीद लगाए आवेदकों में 195 जांच में अपात्र मिले। पिछड़ा वर्ग के गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए संचालित शादी अनुदान योजना के तहत सितंबर तक प्राप्त 938 आवेदनों की जांच में यह गड़बड़ी सामने आई। किसी के बैंक खाते में खामी मिली तो किसी ने पात्रता के दायरे से बाहर होने के बावजूद आवेदन कर दिया। जांच के बाद ऐसे आवेदनों को निरस्त कर दिया गया।

शासन ने जिले को इस वर्ष 580 लाभार्थियों को अनुदान देने का लक्ष्य दिया है। इसके सापेक्ष 938 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदनों की पात्रता जांच के लिए ग्राम पंचायत, ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

जांच में बीडीओ स्तर से 80, एसडीएम स्तर से 11, पीएफएमएस के माध्यम से 43 और पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी स्तर से 61 आवेदन निरस्त किए गए। बैंक खाते में गड़बड़ी, अन्य जातियों के आवेदकों और शादी के बाद अनुदान पाने के लिए किए गए आवेदनों को निरस्तीकरण का आधार बनाया गया।

अब तक 552 लाभार्थियों के बैंक खातों में अनुदान की धनराशि भेजी जा चुकी है

पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने बताया कि अब तक 552 लाभार्थियों के बैंक खातों में अनुदान की धनराशि भेजी जा चुकी है। शेष 28 पात्र लाभार्थियों की धनराशि विभाग के पास उपलब्ध है, जिसे जल्द ही उनके खातों में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि शेष आवेदनों को स्वत: निरस्त माना जाएगा।

यह भी पढ़ें- हादसे के बाद भी नहीं हारे राम रतन, एशियन पैरा गेम्स में डिस्कस थ्रो में जीता रजत पदक