Move to Jagran APP

लखनऊ से अपहृत युवक महोबा में पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के घर पर मिला

पूर्व श्रम मंत्री और उत्तरप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बादशाह सिंह के घर पर आज पुलिस की बड़ी टीम ने छापा मारा है। खरेला के बादशाह सिंह के आवास से छापा मारा गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 24 Dec 2017 10:31 AM (IST)Updated: Sun, 24 Dec 2017 11:33 AM (IST)
लखनऊ से अपहृत युवक महोबा में पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के घर पर मिला
लखनऊ से अपहृत युवक महोबा में पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के घर पर मिला

महोबा (जेएनएन)। लखनऊ से व्यापारी के पुत्र के अपहरण के आरोप में प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे बादशाह सिंह के आवास पर आज छापा मारा। यहां पर पुलिस ने अपहृत युवक के साथ तीन अन्य लोगों को बरामद किया है। बादशाह सिंह बुंदेलखंड क्षेत्र के कद्दावर नेता हैं। फिलहाल वह हाशिए पर चल रहे हैं। 

prime article banner

पूर्व श्रम मंत्री और उत्तरप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बादशाह सिंह के घर पर आज पुलिस की बड़ी टीम ने छापा मारा है। खरेला के बादशाह सिंह के आवास से छापा मारा गया है। पूर्व मंत्री बादशाह सिंह पर लखनऊ व्यापारी के लड़के को अपहरण करने का आरोप है। उनके आवास को आज लखनऊ क्राइम ब्रांच के साथ ही यहां पर सीओ चरखारी की संयुक्त टीम ने घेरा है। पुलिस ने बादशाह सिंह के घर से अपहृत युवक, पूर्व मंत्री बादशाह के बेटे सूर्यदेव सिंह उर्फ शिवा के साथ ही उसे साथी राजेश सविता को गिरफ्तार किया है।

महोबा में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बादशाह सिंह के आवास पर पुलिस ने छापामार कर लखनऊ व्यापारी के लड़के आयुष को बरामद कर लिया है। आरोप है कि बादशाह के बेटे सूर्यदेव उर्फ शिवा ने अपने तीन साथियों के साथ उसका अपहरण किया था। छापेमारी में लखनऊ क्राइम ब्रांच,सीओ चरखारी की संयुक्त टीम लगी रही। पुलिस ने वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने आयुष को खरेला वृद्ध आश्रम में रखा था। वहीं से बरामदगी हुई है। सुबह तीन बजे पूर्व मंत्री बादशाह के बेटे सूर्यदेव सिंह उर्फ शिवा के साथ ही उसे साथी राजेश सविता को गिरफ्तार कर पुलिस टीम लखनऊ रवाना। 

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क से अगवा चिनहट के व्यापारी अमित जायसवाल का बेटा शिवम महोबा में पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के घर से बरामद। पूर्व मंत्री के बेटे का नाम है सूर्यदेव सिंह उर्फ शिवा। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खुद ही शिवा के साथ गया था शिवम।

अपहृत शिवम के पिता तथा लखनऊ के बड़े व्यापारी अमित जायसवाल का ने बताया कि उनके बेटे का अपहरण 50 लाख रुपए की फिरौती के लिए किया गया था। अमित जायसवाल ने बताया कि शिवम को बादशाह सिंह के बेटे सूर्यदेव सिंह उर्फ शिवा सिंह ने लखनऊ से उठाया था। उसको महोबा में बादशाह सिंह के फार्म हाउस में रखा गया था। पुलिस ने उसको महोबा से बादशाह सिंह ने फार्म हाउस से छुड़ा लिया। इसके बाद भी महोबा से लखनऊ आते समय विक्की उसको फोन पर धमकी दे रहा है। खौफ के बीच शिवम को महोबा से लखनऊ ला जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.