युवक पर हत्या और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
संवाद सहयोगी कबरई (महोबा) नगर निवासी महिला की तहरीर पर मुहल्ले के ही युवक पर हत्या
संवाद सहयोगी, कबरई (महोबा): नगर निवासी महिला की तहरीर पर मुहल्ले के ही युवक पर हत्या, दुष्कर्म, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
कबरई के एक मुहाल निवासी महिला ने कपिल तिवारी पर कई सालों से शारीरिक शोषण करने, छह माह पूर्व पति टीकाराम की हत्या करने, धोखाधड़ी कर भूमि हथियाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है। महिला ने नवंबर में 10 दिनों तक महोबा कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन भी किया था। दो दिसंबर को कबरई पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। विवेचना कर रहे एसएसआई महेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपित से भी पूछताछ की जा रही है।
आडियो-वीडियो हो रहा था वायरल : आरोपित कपिल तिवारी ने इंटरनेट मीडिया में दो दिन पूर्व आडियो वीडियो वायरल कर नगर की दो महिलाओं व एक तथाकथित राजनीतिक पार्टी के नेता पर षडयंत्र का आरोप लगाया था। झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग किए जाने की जानकारी देकर मदद की गुहार लगाई थी। आरोपित ने बताया कि महिला के पति से वर्ष 2018 में तीन बीघा जमीन छह लाख में खरीदी थी। छह माह पूर्व महिला के पति के आत्महत्या कर लेने के बाद से ही महिला स्वयं पड़ोस की एक अन्य महिला व उसकी बेटियों के माध्यम से जमीन कब्जाने व रुपयों की वसूली के लिए फंसाया जा रहा है।