Move to Jagran APP

युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से किया हमला, भर्ती

संसू ¨बवार : थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी महिला शांती देवी पत्नी अहिवरण प्रजापति ने तहरीर

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 11:20 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 11:20 PM (IST)
युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से किया हमला, भर्ती
युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से किया हमला, भर्ती

संसू ¨बवार : थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी महिला शांती देवी पत्नी अहिवरण प्रजापति ने तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार को पुत्र भूपेंद्र पढ़ने के लिए दूसरे घर जा रहा था। तभी चप्पल में कंकड़ चले जाने पर वह खड़े होकर निकालने लगा। तभी पड़ोसी अदोस पुत्र विश्वनाथ का कुत्ता भौंकने लगा है। अदोस ने कुत्ता को डांट डपट कर चुप कर दिया। तभी भूपेंद्र कुत्ता को खाना न खिलाने बात कहने लगा। इसकी बात से वह नाराज हो गया और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी उसने अपनी मां को दी। तभी मां अपने पुत्र के साथ उसके घर में उलाहना देने के लिए पहुंच गई। तभी आदोस ने महिला को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला ने घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने रामरसायन को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। जबकि आदोस मौके से फरार हो गया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। महिला ने दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं आदोस के पिता ने भी तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.