संकट की घड़ी में महिला शक्ति ही आगे आई: दर्शना ¨सह
जागरण संवाददाता, महोबा: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को अंबे गेस्ट हा
जागरण संवाददाता, महोबा: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को अंबे गेस्ट हाउस में कमल शक्ति अभियान महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना ¨सह रहीं। सम्मेलन में सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गई। कहा कि हर संकट की घड़ी में महिला शक्ति ही आगे आई है।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने सभी महिला मोर्चा सदस्यों का अभिवादन किया। उन्होंने आशा बहुओं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य को सराहा। कहा कि देश में मातृ शक्ति को बढ़ावा मोदी सरकार द्वारा ही प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी योजनाओं के बारे में बताया जो महिलाओं को शक्तिशाली बनाती है। प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते है न कि जाति धर्म को लेकर बात करते हैं। उज्ज्वला योजना और शौचालय के विषय में बताया कि इन योजनाओं के पीछे सिर्फ एक मकसद है कि महिलाओं को इज्जत को लेकर किसी के सामने झुकना न पड़े। कहा कि भारत में जब जब संकट आया तो मातृ शक्ति ही बचा पाई। सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष पूनम द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष शीला ¨सह, सदस्य सुचिता पाठक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीलम पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र ¨सह सेंगर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में ज्योति चतुर्वेदी, डा. विभा पुरवार, कुसुम चंदेल, आरती प्रजापति, साधना तिवारी, पुष्पा रजावत के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।