यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Board Results: इंटरमीडिएट में महोबा के शुभ ने किया टॉप, बिना कोचिंग हासिल किए 97.80%, IAS बनना है ड्रीम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड परिणाम घोषित हो चुके हैं। कक्षा 10 में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने ...और पढ़ें

महोबा, जागरण संवाददाता: यूपी बोर्ड 2023 के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। 12वीं में महोबा के शुभ ने 97.80 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रदेश में टॉप किया है।
महोबा के चरखारी कस्बा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र शुभ चपरा ने इंटर की परीक्षा में 97.80 प्रतिशत अंक आकर यूपी में टॉप किया है।
पिता की है फर्नीचर की दुकान
शुभ के पिता प्रेम चपरा की फर्नीचर की दुकान कस्बा चरखारी में है। बेटे की सफलता पर पिता और माता सुधा बहुत खुश हैं। शुभ कहते हैं कि उन्हें उम्मीद थी कि इस बार इंटर में टॉप करेंगे लेकिन प्रदेशभर में पहला स्थान पाएंगेगा ये नहीं सोचा था, इससे वह बहुत खुश हैं।
वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं। उन्होंने घर पर रह कर परीक्षा की तैयारी की थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं।
बिना कोचिंग की पढ़ाई, IAS बनना है सपना
बड़े भाई शुभम शिक्षक हैं। उनसे छोटे शिवम और सबसे छोटे शुभ चपरा हैं। शुभ कहते हैं कि वह प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं।
उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए कोई कोचिंग का सहारा नहीं लिया। घर पर रहते हुए चौबीस घंटे में सात घंटे पढ़ाई को दिए हैं।
कार्टून देखना और क्रिकेट व फुटबॉल खेलना है पसंद
टीवी पर कार्टून, कॉमेडी सीरियल देखना अच्छा लगता है। खाली समय में वह क्रिकेट, फुटबाल खेलना पसंद करते हैं।
