Move to Jagran APP

UP Bird Festival: बुंदेलों की धरती पर मनाया गया बर्ड फेस्टिवल, वन मंत्री बोले- इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

UP Bird Festival 2023 बुंदेलखंड में ईको टूरिज्म विकसित हो पर्यटन को बढ़ावा मिले नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल का यही उद्देश्य है। बुंदेलों की भूमि बुंदेलखंड में पहली बार वेटलेंड दिवस पर इस फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

By abhisek dwivediEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANPublished: Thu, 02 Feb 2023 07:14 PM (IST)Updated: Thu, 02 Feb 2023 07:14 PM (IST)
UP Bird Festival: बुंदेलों की धरती पर मनाया गया बर्ड फेस्टिवल, वन मंत्री बोले- इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
UP Bird Festival 2023: बुंदेलखंड में ईको टूरिज्म विकसित करना फेस्टिवल का उद्देश्य : जागरण

महोबा, जागरण संवाददाता: बुंदेलखंड में ईको टूरिज्म विकसित हो, पर्यटन को बढ़ावा मिले नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल का यही उद्देश्य है। बुंदेलों की भूमि बुंदेलखंड में पहली बार वेटलेंड दिवस पर इस फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह बात वन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी डा. अरुण सक्सेना ने महोबा के विजय सागर पक्षी विहार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। वन राज्यमंत्री डा. सक्सेना ने सबसे पहले सीएम योगी का संदेश पढ़कर सुनाया। बताया कि सीएम ने इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलों की धरती के विजय सागर पक्षी बिहार को करीब एक हजार साल पहले राजा विजय पाल ने बनवाया था और अब पीएम मोदी व सीएम योगी इसकी देखभाल कर रहे हैं।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की यहां सौगात मिली

बुंदेलखंड से गरीबी व बेरोजगारी दूर हो, यहां का विकास हो यही पीएम और सीएम का उद्देश्य है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की यहां सौगात मिली। सड़कें, बिजली, कानून व्यवस्था भी बेहतर हुई। यहां खखरामठ, मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, चरखारी के सरोवर सहित तमाम धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं।

पूरे हिंदुस्तान में मशहूर है महोबा का पान

महोबा का पान बुंदेलखंड ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान में मशहूर है। उन्होंने सभी से खासतौर पर बच्चों से आह्वान किया कि सभी सुबह जल्द उठें और चिड़ियों की चहचहाहट सुनें। गर्मी के दिनों में मिट्टी के बर्तन में पानी भरें ताकि पक्षियों की प्यास बुझ सके। सभी अपने घर में पेड़ लगाएं। उन्होंने सभी को इस आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

ओडीओपी के लगे स्टालों का निरीक्षण किया

इसके पूर्व वन मंत्री ने ओडीओपी के तहत लगे स्टालों का निरीक्षण किया। साथ ही दूर दराज से आए फोटो ग्राफरों की हौसलाफजाई की। अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण मनोज सिंह ने कहा कि इस आयोजन की परिकल्पना एक माह से की जा रही थी।

हर वर्ष हो ऐसा ही कार्यक्रम

बुंदेलखंड में पहली बार नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। यहां ओडीओपी के स्टाल के साथ ही फोटाेग्राफी करने लोग आए, टेंट सिटी का निर्माण कराया गया। जिससे यहां के ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके। यहां हर साल ऐसा ही कार्यक्रम हो ऐसी व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन से बात कर इसके प्रयास किए जाएंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष ममता संजीव दुबे ने भी आयोजन की सराहना की।

ये भी रहे मौजूद

इस दौरान पर्यटन विभाग के डायरेक्टर प्रखर मिश्रा, डीएफओ महोबा नरेंद्र सिंह, मप्र के जसवीर सिंह चौहान, मंडलायुक्त बांदा आरपी सिंह, विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, वाइल्ड लाइफ के सुशील चौधरी, पीसीसीएफ रिसर्च के कुरुबेला थामस सहित महोबा जिलाधिकारी मनोज कुमार व एसपी सुधा सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.