मार्ग दुर्घटना में किसान सहित दो घायल
संवाद सूत्र भरवारा (महोबा) अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में किसान सहित दो लोग जख्मी हो गए। एक स
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 04:26 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 04:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, भरवारा (महोबा) : अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में किसान सहित दो लोग जख्मी हो गए। एक सीएचसी व दूसरे को मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया है।
पनवाड़ी थाना क्षेत्र के भरवारा गांव निवासी किसान भागीरथ साइकिल से खेत जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्गा पंडाल से पूजा कर लौट रहे युवक शिवराम को लोडर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें