लूट में असफल होने पर यात्री को ट्रेन से फेंका
जागरण संवाददाता, महोबा : लूट के इरादे में असफल युवकों ने रेल यात्री को धक्का देकर चलती ट्र
जागरण संवाददाता, महोबा : लूट के इरादे में असफल युवकों ने रेल यात्री को धक्का देकर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इसके बाद वह भागा तो उसका पीछा किया। हालांकि पुलिस के पहुंच जाने से युवक चकमा देकर भाग निकले।
मप्र के चंदला कस्बा निवासी सुरेश दिल्ली में रहकर काम करता है। वह दिल्ली से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार होकर घर के लिए रवाना हुआ। महोबा स्टेशन पर ट्रेन धीमी होते ही लूट के इरादे से कुछ युवकों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जिससे वह घायल हो गया और जान बचाकर भागा तो उन्होंने पीछा किया। इधर लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन युवक अन्य बोगियों में जाकर भाग निकले। पुलिस ने सुरेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि युवक उसे लूट नहीं सके। सुरेश ने बताया कि वह 21 हजार रुपया लेकर आ रहा था। ट्रेन में कुछ लोगों ने उसके रुपये लूटने चाहे पर असफल होने पर उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।