पेड़ गिरने से नौगांव-कुलपहाड़ रोड पर तीन घंटे जाम
संवाद सूत्र बेलाताल (महोबा) नौगांव कुलपहाड़ राजमार्ग बेलाताल में पेड़ गिरने से तीन घंटे तक
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 06:37 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 06:37 PM (IST)
संवाद सूत्र, बेलाताल (महोबा): नौगांव कुलपहाड़ राजमार्ग बेलाताल में पेड़ गिरने से तीन घंटे तक रास्ता जाम रहा। लोगों की मदद से पेड़ को काट कर किनारे किया गया तब कहीं दोपहर बाद रास्ता खुल सका।
लगातार हो रही बारिश के कारण बहुत पुराना एक पीपल का पेड़ रविवार को गिर पड़ा। जिससे छोटेलाल व अन्य दो व्यक्तियों के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे किसी भी प्रकार का अन्य नुकसान नहीं हो पाया। रास्ता बाधित होने से वाहन चालकों को बस्ती के अंदर से घूम कर निकलना पड़ा। बारिश के कारण मजदूरों के न मिलने से इसको हटाने के लिए लोगों ने स्वयं ही कुल्हाड़ी से कटाई छंटाई कर इसे किनारे किनारे तब कहीं रास्ता साफ हो सका।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें