महोबा में प्रभारी यातायात के सरकारी आवास से हजारों की चोरी
जागरण संवाददाता महोबा जिले में चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया
जागरण संवाददाता, महोबा : जिले में चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यातायात प्रभारी के सरकारी आवास को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। चोरों ने यहां से सोने की जंजीर सहित हजारों की नकदी पार कर दी। ड्यूटी से वापस लौटे प्रभारी यातायात को इसकी जानकारी हुई तो अफरातफरी मच गई। मामले में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
अरविद कुमार मिश्र जिले के यातायात प्रभारी हैं। वह पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में रहते हैं। रोजाना की तरह वह ड्यूटी पर गए थे और तभी गुरुवार दिन में ही अज्ञात चोरों ने उनके सरकारी आवास की कुंडी काटकर उनके घर में प्रवेश किया। प्रभारी यातायात जब गुरुवार की शाम आवास पहुंचे तो रुपए व जंजीर गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि चोर कुंडी काटकर सोने की जंजीर व 24600 रुपये चोरी करके ले गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत के बाद भी नहीं की जा रही पैमाइश
शासन और डीएम के आदेशों के बाद भी अवैध कब्जे नहीं हट रहे हैं। आठ माह से एक मामले की शिकायत की जा रही है पर हर बार शिकायतकर्ता को लौटा दिया जाता है।
शहर के मोहल्ला महतवाना पुरा निवासी राजेश महाराज ने अब डीएम सत्येंद्र कुमार को मामले से अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम को सौंपे पत्र में बताया कि कलेक्ट्रेट के बगल में स्थित जमीन पर भू-माफिया द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। बकौल राजेश आठ माह से इसकी शिकायत की जा रही है लेकिन लेखपाल कानूनगो द्वारा गुमराह कर हर बार उच्चाधिकारियों को गलत जानकारी दी जाती है। उसे न तो बुलाया जाता है और न ही निस्तारण की जानकारी दी जाती है। राजेश महाराज ने इसकी जांच करा जमीन की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।