Move to Jagran APP

कर्मचारियों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

जागरण संवाददाता, महोबा : शहर के सेवायोजन सभागार में मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परि

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 11:14 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 11:14 PM (IST)
कर्मचारियों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
कर्मचारियों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

जागरण संवाददाता, महोबा : शहर के सेवायोजन सभागार में मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की आम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। जिसके चलते कर्मचारी आंदोलन को मजबूर हैं। उन्होंने आगामी दिनों में होने वाले आंदोलन की जानकारी देते हुए बताया कि 14 फरवरी को जनपद में धरना एवं 21 व 22 फरवरी को ज्ञापन सौंपकर पूर्ण हड़ताल की जाएगी।

loksabha election banner

उन्होंने कर्मचारियों को आंदोलन की सफलता का संकल्प दिलाया। आम सभा को बीके तिवारी, जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय तिवारी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपने हकों को लेकर कर्मचारी हमेशा संगठित रहा है और आगे भी रहेगा। प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्रा व सचिव पीके ¨सह ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कर्मचारियों को एकजुट होकर काम करने की प्रति जागरूक किया। इस दौरान विनोद वर्मा, अतुलेंद्र विक्रम, कालका, परम लाल, दीपशिखा, सबीहा खान, फूलवती राजपूत, केके सिह, एसके सिह, केके साहू, रामसहाय राजपूत, श्याम स्वरूप, शरद चन्द्र, मयंक तिवारी, राजेश निगम, रवि वर्मा, देवेन्द्र राजावत, ओंकार प्रकाश सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.