Move to Jagran APP

गुरु गो¨वद ¨सह के प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, महोबा : देह शिवा बर मोहे ईहे, शुभ कर्मन ते कभुं टरूं, डरौ अरि सौं ज

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 11:20 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 11:20 PM (IST)
गुरु गो¨वद ¨सह के प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
गुरु गो¨वद ¨सह के प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, महोबा : देह शिवा बर मोहे ईहे, शुभ कर्मन ते कभुं टरूं, डरौ अरि सौं जब जाय लड़ौ, निश्चय पर अपनी जीत करौ....जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। मौका था गुरु गो¨वद ¨सह के महान प्रकाश उत्सव का। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ¨सधी संगत, जत्थे और पंच प्यारे लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।

loksabha election banner

रविवार को सुबह हजूरी रागी जत्था भाई साहिब भाई चरण ¨सह, हरजीत ¨सह द्वारा आसा-दी-वार का आयोजन किया गया। इसके बाद समाप्ति साहिब पाठ के बाद कीर्तन साध संगत हुई। वहीं दोपहर तक गुर¨जदर ¨सह करनाल वाले, साहिब अमनप्रीत ¨सह पाउंटा साहिब वाले द्वारा गुरुवाणी कीर्तन एवं कथा विचार किया गया। इसके बाद गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई और प्रार्थना अरदास के बाद प्रसाद और दोपहर 12 बजे से लंगर का आयोजन हुआ। गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। नगर कीर्तन में महिलाएं पंच प्यारे के रास्ते में झाड़ू लगाते चल रही थी और पंच प्यारे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इसमें ¨सधी संगत, छतरपुर द्वारा आकर्षक डांडिया, बाबा बंदा¨सह बहादुर अखाड़ा, भरतपुर एवं माता गुजरी सोसायटी द्वारा दिखाए गए जौहर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। रात्रि में कथा कीर्तन एवं गुरुवाणी विचार हुआ। इस दौरान सर्वधर्म के लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। मुख्य रूप से गुरु ¨सह सभा के अध्यक्ष दलीप ¨सह अरोरा, जोगेंद्र ¨सह, हरचरन ¨सह, अमरजीत ¨सह उर्फ पप्पू सरदार, बंटी सरदार सहित बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग मौजूद रहे।

यातायात व्यवस्था रही बदहाल

शहर में शोभायात्रा का समय निर्धारित था लेकिन यातायात पुलिस द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। बता दें कि शहर के आल्हा चौक के पास मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर लोगों के चार पहिया वाहन खड़े रहे जिससे शोभायात्रा में शामिल लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इस समस्या को कई बार प्रकाशित किया गया लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

लोगों ने शोभायात्रा का किया स्वागत : गुरु गो¨वद ¨सहजी के महान प्रकाश उत्सव पर रविवार को गांधीनगर स्थित गुरुद्वारे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह समाजसेवियों, व्यापारियों और नेताओं ने स्वागत किया। बैंक आफ बड़ौदा के पास साहू समाज, विधायक राकेश गोस्वामी के आवास, अग्रवाल समाज ने रसबिहार के सामने, ऊदल चौक, मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया और पंचप्यारे को फूल मालाएं भेंट की। स्वागत में चाय, बिस्कुट, फल, मिष्ठान, हलुवा आदि खिलाए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.