Move to Jagran APP

कर्ज से दबे किसान ने फंदे पर लटक जान दी

संवाद सूत्र, बेलाताल( महोबा): पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बगवाहा में कर्ज से दबे किसान ने खलिहान म

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 11:25 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 11:25 PM (IST)
कर्ज से दबे किसान ने फंदे पर लटक जान दी
कर्ज से दबे किसान ने फंदे पर लटक जान दी

संवाद सूत्र, बेलाताल( महोबा): पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बगवाहा में कर्ज से दबे किसान ने खलिहान में सोने आए और रात में किसी समय रस्सी का फंदा बना लटक कर फांसी लगा ली। सुबह बेटे के खलिहान पहुंचने पर जब उसने कोठरी में झांक कर देखा तो शव लटक रहा था।

loksabha election banner

बगवाहा निवासी 45 वर्षीय किसान रामदेव पुत्र गड्डू राजपूत ने पुत्र कल्याण के अनुसार रोज की तरह पिता गुरुवार रात घर से खाना खाकर खलिहान में सोने चले गए। सुबह जब वह खलिहान पहुंचा तो कोठरी दोनों तरफ से बंद थीं। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उसने दरवाजे की दराज से झांक कर देखा तो पिता का शव फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोल कर शव उतारा। कल्याण के अनुसार पिता पर इलाहाबाद उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से 53000 रुपये व साहूकारों का 1.20 लाख रुपये कर्जा था। वे इसी को लेकर तनाव में रहते थे। कल्याण के अनुसार कई साहूकार गलत दबाव बनाते थे पर उन्होंने कभी इसकी किसी से शिकायत नहीं की। इसी तनाव के चलते उन्होंने रस्सी का फंदा बना कर फांसी लगा ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.