Move to Jagran APP

मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, मेले का लिया मजा

महोबा जागरण संवाददाता: नवरात्र के पांचवें दिन मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ रही। सुबह स

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 05:29 PM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 05:41 PM (IST)
मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, मेले का लिया मजा
मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, मेले का लिया मजा

महोबा जागरण संवाददाता: नवरात्र के पांचवें दिन मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ रही। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। शहर के देवी मंदिरों में भंडारे भी चल रहे हैं। घरों में मां की आराधना के साथ कन्या पूजन भी हो रहे हैं।

loksabha election banner

मां दुर्गा की पांचवीं शक्ति को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। आज के दिन माता स्कंद की आराधना व पूजन का विधान है। भगवान स्कंद की माता होने के कारण ही इन देवी को स्कंद माता कहा जाता है। सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी होने के कारण उनकी छवि पूरे ब्रह्मांड में आलोकित होती है। मां का वर्ण पूरी तरह से शुभ्र है। भगवान स्कंद बाल स्वरूप में मां की गोद में विराजे हुए हैं। स्कंद देवताओं के सेनापति हैं। मां की सवारी ¨सह है। ंमां के दर्शन मात्र से पाप कटते हैं। दिव्य स्वरुप का ध्यान करने से मन को शक्ति मिलती है और आत्मबल में वृद्धि होती है। मां का ध्यान मेधा शक्ति को बढ़ाता है। गुरुवार को मां के दर्शन करने के लिए लोग सुबह से ही सड़कों पर थाल सजाकर मंदिर की ओर जाते दिखे। सुरक्षा को लेकर सड़कों पर पुलिस तैनात रही। मंदिरों में आरती और प्रसाद वितरण के दौरान लंबी लाइन देखने को मिली। शहर के मां चंद्रिका देवी के दरबार में चल रहे अनवरत भंडारे में लोग प्रसाद पाने के लिए उमड़ रहे हैं।

इंसेट) जगह-जगह भंडारे

मां की आराधना के साथ कन्या पूजन और भंडारे आयोजित हो रहे हैं। भक्त फलों का भी प्रसाद वितरित कर रहे हैं। कई स्थानों पर स्टाल सजा कर लोगों को प्रसाद बांटा गया। मां बड़ी चंद्रिका और छोटी चंद्रिका में मेला भी लगा हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.