कबरई से लापता किशोर 40 घंटे बाद भी नहीं मिला
संवाद सहयोगी कबरई (महोबा) कक्षा नौ का छात्र कोचिंग पढ़कर आया और खेलने के लिए गया। जब वह
संवाद सहयोगी, कबरई (महोबा) : कक्षा नौ का छात्र कोचिंग पढ़कर आया और खेलने के लिए गया। जब वह दोपहर तक घर नहीं पहुंचा को स्वजन चिंतित हो गए। पूरे दिन इधर-उधर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन 40 घंटे बीतने के बाद भी जानकारी नहीं हुई। वहीं, पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
कस्बे के इंद्रानगर में रहने वाले रिशन अखंड इंटर कॉलेज कबरई में कक्षा नौ का छात्र है। शुक्रवार सुबह बजे कोचिंग से लौटने बाद वह घर से नौ बजे भाभी से खेलने जाने को कह कर निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। रिशन का पिता लाला बाई दिल्ली में मजदूरी करता था। जो शुक्रवार को ही वापस आया था। जबकि मां कुसुमकली सोमवार को महोबा के प्रेमनगर रिश्तेदारी में एक निमंत्रण पर गई थी। जो शुक्रवार को ही लौटी थी। घर में दो बड़े भाई व भाभी थी। बड़ा भाई किशन भी मजदूरी करता है। मां कुसुम कली ने बताया कि रिशन घर से दूर खेलने भी नहीं जाता था। थानाध्यक्ष दीपक पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दो बार घर आकर भी बच्चे के बारे में पूछताछ की है।