संदिग्धों की हुई चेकिग, 88 वाहनों के हुए ई-चालान
जागरण संवाददाता महोबा विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देश पर सभी थान
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 06:55 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 06:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, महोबा: विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया। जांच के दौरान 88 वाहनों के ई-चालान किए गए।
पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, ढाबों, मुख्य बाजार आदि जगहों पर जाकर संदिग्ध वाहनों व लोगों को चेक किया। इसके साथ ही मप्र सीमा से आने वाले वाहनों की भी चेकिग की जा रही है और सभी से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर कई वाहनों के ई-चालान भी किए गए। लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें