Move to Jagran APP

महोबा में मनपसंद गाना बजाने को लेकर चले पत्थर, दो जख्मी

संवाद सूत्र श्रीनगर (महोबा) डीजे की धुन पर मनपसंद का गाना बजाने को लेकर पथराव हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 04:50 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 04:50 PM (IST)
महोबा में मनपसंद गाना बजाने को लेकर चले पत्थर, दो जख्मी
महोबा में मनपसंद गाना बजाने को लेकर चले पत्थर, दो जख्मी

संवाद सूत्र, श्रीनगर (महोबा) : डीजे की धुन पर मनपसंद का गाना बजाने को लेकर पथराव हो गया। इसमें दो लोग जख्मी हो गई। पुलिस ने पांच लोगों को जेल भेज दिया है।

loksabha election banner

चौक समारोह में डीजे में पसंद का गाना बजाने को लेकर के दो पक्षों में टकराव हो गया। आपस में भिड़ने के साथ एक दूसरे के ऊपर पत्थर चलाने लगे। घटना में दो लोग घायल हो गए। पहुंची पुलिस पांच लोगों को थाने पकड़ ले गई। और शांति भंग के आरोप में इन लोगों को जेल भेज दिया। गांव के महेंद्र कुमार अहिरवार के अप्रैल में पुत्र हुआ था। इसी को लेकर शनिवार को चौक समारोह का आयोजन था। इसमें महोबा से भी कई रिश्तेदार पहुंचे थे। खाना पीना होने के बाद डीजे बजने लगा। नाच गाने के दौरान एक पक्ष ने अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर टोका। इस पर कुछ लोग विरोध करने लगे। आपस में हाथापाई करने लगे। महेंद्र द्वारा दोनों पक्षों को समझाया गया लेकिन वह नहीं माने और एक दूसरे पर पत्थर मारने लगे। पत्थर लगने से अशोक कुमार, घायल हो गया। दूसरे पक्ष से चंद्रभान भी घायल हो गया। गांव के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राजू, दशरथ, संतराम, महेंद्र, निवासी अतरार माफ एवं राजेंद्र निवासी महोबा को पकड़ लिया। इनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर जेल भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.