Move to Jagran APP

संविधान दिवस पर हुई गोष्ठी व वाद-विवाद प्रतियोगिता

संस चरखारी (महोबा) सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिषेक त्रिपाठी ने कर्मचारियों- अधिवक्ताओं के म

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 06:08 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 06:08 PM (IST)
संविधान दिवस पर हुई गोष्ठी व वाद-विवाद प्रतियोगिता
संविधान दिवस पर हुई गोष्ठी व वाद-विवाद प्रतियोगिता

संस, चरखारी (महोबा): सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिषेक त्रिपाठी ने कर्मचारियों- अधिवक्ताओं के मध्य वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई। संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

मेला गोवर्धन नाथ में आयोजित कार्यक्रम मंच में संविधान दिवस पर लेखाकार अयूब खान ने संवैधानिक मूल्यों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए अधिकार बताए। विधि सहायक तेज प्रताप सिंह ने संविधान की उद्देशिका पढ़ी। इस मौके पर समाज सेवी सचिन पाठक पालिका कर्मी अरविद कुमार रहे। इसी तरह कस्बा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर उद्देशिका की शपथ दिलाई गई। संवैधानिक मूल्यों पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका अनीता तिवारी, पनम द्विवेदी, पूजा देवी, शबीना अंसारी, मिथिलेश कुशवाह आदि ने अपने विचार रखे। कोतवाली चरखारी में इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडेय ने संविधान दिवस पर अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को संवैधानिक मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.