प्रमुख सचिव कृषि ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा
जागरण संवाददाता महोबा मंडल स्तरीय रवि उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन कृषि उत्पादन आयुक्त की
जागरण संवाददाता, महोबा : मंडल स्तरीय रवि उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इसमें जिले की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।
प्रदेश के चार मंडल झांसी, चित्रकूट, प्रयागराज एवं मिर्जापुर मंडल की समीक्षा हुई। जिले से जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सीडीओ हीरा सिंह, प्रगतिशील किसान राजेश चौबे कुलपहाड़ व महेश वर्मा आदि ने प्रतिभाग किया। इसमें किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उत्पादन बढ़ाने की तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। पशुपालन के बारे में भी बताया गया। प्रशासनिक सत्र में प्रमुख सचिव कृषि द्वारा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा तथा प्रगति पर चर्चा की गई तथा उपस्थित किसानों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। डीएम ने रवि सीजन की तैयारी के संबंध में प्रकाश डाला गया। जिले की कुछ समस्याओं को रखते हुए कहा कि विगत वर्षों में लगभग 800 सोलर पंप की स्थापना की गई है कितु संबंधित फर्मों द्वारा सर्विस सेंटर नहीं स्थापित किए जाने के कारण किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैए सर्विस सेंटर सोलर पंपों के लिए स्थापित कराने की मांग की गई। अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।