गर्भवती को बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, महोबा : गर्भवती महिला को बंधक बनाकर आधा दर्जन युवकों ने दुष्कर्म किया। विरोध
जागरण संवाददाता, महोबा : गर्भवती महिला को बंधक बनाकर आधा दर्जन युवकों ने दुष्कर्म किया। विरोध पर उसके साथ मारपीट भी की गई। छूटकर लौटी महिला ने पुलिस से शिकायत की। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
कोतवाली कुलपहाड़ क्षेत्र के बगवाहा गांव निवासी महिला ने श्रीनगर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ¨तदौली गांव में पति के साथ रहकर दो माह से मजदूरी कर रही है। 25 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे वह शौच को जा रही थी। रास्ते में चुरारी कुलपहाड़ निवासी एक युवक व उसके जीजा उसे पकड़कर अपने घर ले गए। युवक और उसके रिश्तेदार पहले से मौजूद थे। सभी ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। उसने चिल्लाने की कोशिश की तो मारपीट की गई। उसने बताया कि वह दो माह के गर्भ से है। आरोपितों ने दो घंटे बाद उसे छोड़ा। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। श्रीनगर एसओ वीर प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश के चलते लोगों को फंसाने की साजिश प्रतीत हो रही है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।