गांव की गलियों में पैदल गश्त कर दिया सुरक्षा का संदेश
जासं महोबा पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने गांव की गलियों और कस्बा में पैदल गश्त करके लो
जासं, महोबा : पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने गांव की गलियों और कस्बा में पैदल गश्त करके लोगों में सुरक्षा का संदेश दिया। चुनाव को देखते हुए पुलिस की ओर से यह अभियान लगातार संचालित है। अराजकतत्वों की पहचान के लिए ग्रामीणों से भी बातचीत की गई।
एसपी सुधा सिंह के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक कबरई के नेतृत्व में थाना कबरई क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए रूट मार्च किया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार की ओर से यह रूट मार्च थाना कबरई से प्रारंभ होकर गहरा, सुरहा लिलवाही, सिचौरा, छानीकलां आदि स्थानों पर पहुंचा। इसमें सुरक्षा बलों के साथ गश्त के दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों, अराजकतत्वों को भी चेक किया गया। उन्हें सख्त हिदायत दी गई।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कबरई की ओर से अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवानों के साथ में थाना अजनर क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के दौरान वैश्विक महामारी कोविड-19 के ²ष्टिगत आम जनमानस को जागरूक किया गया। अपील की गई कि सभी लोग वैक्सीन की डोज लगवा लें। थानाक्षेत्र की जनता से वार्ता कर संवाद स्थापित किया गया। निर्वाचन आयोग के आदेश व निर्देशों से अवगत कराते हुए निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान करने की अपील की गई।