60 शिकायतों में महज दो का निस्तारण
संवाद सहयोगी, (महोबा) कुलपहाड़ : जिले के कुलपहाड़ तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस क
संवाद सहयोगी, (महोबा) कुलपहाड़ : जिले के कुलपहाड़ तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी सहदेव की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम ¨सह से यहां आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्व विभाग, जल निगम, पूर्ति, चकबन्दी, जल संस्थान, ¨सचाई विभाग, विद्युत, विकास, पंचायती राज विभाग, पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों आई।
यहां आई कुल 60 शिकायतें में से महज दो का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी सहदेव ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समाधान दिवस में आये शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण निस्तारण किया जाये, जिससे शासन की मंशानुरूप जनता को लाभ एवं न्याय मिल सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हीरा ¨सह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुमन, जिला विकास अधिकारी, डीएन पाण्डेय, उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ जंगबहादुर यादव, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, सूचनाधिकारी सतीश कुमार यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।