सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
जागरण संवाददाता, महोबा: पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भोर से ही भोलेनाथ
जागरण संवाददाता, महोबा: पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भोर से ही भोलेनाथ के जयकारे गूंजने लगे। शिव मंदिरों के साथ साथ श्रद्धालुओं ने घरों में भी धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया। पुरुष, महिलाएं, युवतियां व बच्चे सभी भगवान शिवशंकर की भक्ति में रमे नजर आए।
सावन के दूसरे सोमवार को शहर के बारह ज्योतिर्लिग मंदिर, बलखंडेश्वर मंदिर, बड़ी चंद्रिका परिसर में बने शिव मंदिर, शिवतांडव मंदिर, करिया पठवा मंदिर, हनुमान गढ़ी में स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में भगवान शंकर का दूध, गंगाजल, दही, शहर, पंचामृत से अभिषेक किया और बेलपत्र, शमी की पत्ती, चंदन, फूल माला अर्पण किए और सुख समृद्धि की कामना की। आराधना का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंदिरों के अलावा भक्त घरों में भी धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करा रहे हैं। सबसे ज्यादा भक्त बारह ज्योतिर्लिग मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां पर दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु कथा सुन पुण्य लाभ कमा रहे हैं।
मिट्टी के शिव¨लग बना व कथा सुन कमा रहे पुण्य फल
सावन माह में मंदिरों और घरों में मिट्टी के शिव¨लग निर्माण का कार्य श्रद्धाभाव से किया जाता है। बारह ज्योतिर्लिग मंदिर में सुबह सात बजे से शिव¨लग निर्माण होता है। इसके बाद दोपहर को विधि विधान से ब्राह्माणों द्वारा पूजन कराया जाता हैं। इस पुण्य कार्य में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रहती है। बलखंडेश्वर मंदिर में अखंड रामायण का पाठ होता रहा। यहां भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर खुशहाल जीवन की कामना करते नजर आए।