Move to Jagran APP

Mahoba : तेज रफ्तार स्कूली वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 16 बच्चे थे सवार, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

महोबा के अजनर स्थित मृत्युंजय पब्लिक के स्कूल बच्चों को लेकर आ रही टाटा मैजिक तेज रफ्तार के चलते मोड़ पर अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। वाहन में 16 बच्चे सवार थे जिसमें से दो बच्चों को गंभीर चोट आईं है।

By Jagran NewsEdited By: Ekantar GuptaPublished: Tue, 29 Nov 2022 09:09 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 09:09 PM (IST)
Mahoba : तेज रफ्तार स्कूली वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 16 बच्चे थे सवार, दो छात्र गंभीर रूप से घायल
महोबा में स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा।

महोबा, जागरण संवाददाता। अजनर स्थित मृत्युंजय पब्लिक के स्कूल बच्चों को लेकर आ रही टाटा मैजिक तेज रफ्तार के चलते मोड़ पर अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। बच्चों की चीख पुकार सुन कर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। दुघर्टना में दो बच्चों को गंभीर चोट आईं हैं। छात्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों छात्रों को मप्र के छतरपुर भेजा गया हैं।

loksabha election banner

मृत्युंजय पब्लिक स्कूल के 16 बच्चों को लेकर टाटा मैजिक चालक अर्जुन निवासी टिकरिया स्कूल छोड़ने जा रहा था। करीब आठ बजे अजनर की ओर आते समय वाहन की रफ्तार तेज थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनियंत्रित वाहन खेत में उतर गया और पहिया धंस जाने से वहीं पलट गया। वाहन पलटते ही बच्चे चिल्लाने और रोने लगे। बच्चों की आवाज सुन कर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुंचे और वाहन के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। जानकारी पर स्कूल के प्रधानाचार्य अमित तिवारी व अन्य स्टाफ भी मौके पर पहुंच गए।

घटना में टिकरिया निवासी कक्षा एक का छात्र राजेश, इसी गांव का कक्षा दो का छात्र कृष्णकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य सात-आठ बच्चों को मामूली चोट आई हैं। सभी बच्चों को लेकर जैतपुर अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर घायल राजेश और कृष्णकांत को छतरपुर रेफर कर दिया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि दो बच्चों को ज्यादा चोट आई थी। अन्य बच्चों को उनके घर भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद वाहन चालक भाग गया था। बाद में उसे अजनर पुलिस ने जंगल से पकड़ लिया। थाना प्रभारी शिव आसरे ने बताया कि स्कूली वाहन पलटने से दो बच्चे घायल हो गए थे, उनकी हालत में सुधार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.