विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महोबा में करवा चौथ पर लाल और महरून साड़ियों का जलवा, बनारसी सिल्क बनी पहली पसंद

Published: Tue, 27 Oct 2026 03:34 PM (IST)

महोबा में करवा चौथ पर बाजार में साड़ियों के नए कलेक्शन ने सुहागिनों को आकर्षित किया है। लाल, महरून और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. करवा चौथ पर साड़ियों के नए कलेक्शन ने मन मोहा।

  2. लाल, महरून, गुलाबी रंग की साड़ियां सबसे पसंद।

  3. बनारसी सिल्क और शिफान साड़ियां ट्रेंड में।

जागरण संवाददाता, महोबा। करवा चौथ पर बाजार में साड़ियों के नए कलेक्शन ने सुहागिनों का मन मोह लिया है। इस बार लाल, महरून, गुलाबी और प्याजी रंग की साड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। शहर के गांधीनगर निवासी आकांक्षा कहती हैं करवा चौथ पर लाल रंग शुभ माना जाता है, इसलिए इसी रंग की साड़ी लेना चाहती हैं।

बाजार में बनारसी सिल्क, कांजीवरम, डोला सिल्क, जयपुरी, सिल्क, शिफान और प्रिंटेड साड़ियों की खूब मांग है। सियारानी फैशन शापिंग माल के नमन सोनी ने बताया कि पारंपरिक के साथ हल्की और आधुनिक डिजाइन वाली साड़ियां युवा महिलाओं को खूब भा रही हैं। उनके यहां आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं।

वर्क वाली बनारसी और लाइट वेट शिफान दोनों ही ट्रेंड में हैं। साड़ी विक्रेता शिवाजी पुरवार ने बताया कि 2000 से 5000 रुपये तक की रेंज सबसे ज्यादा बिक रही है। इस बजट में अच्छा वर्क और डिजाइन मिल जाता है। काकू सरदार ने बताया कि साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज, लटकन और लेस की भी मांग बढ़ी है। महिलाएं साड़ी के साथ प्लाजो और लहंगा भी पसंद कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- महोबा में आयोजित होगा 143वां गोवर्धननाथ मेला, 34.57 लाख का बजट स्वीकृत