विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महोबा में 12 किमी फोरलेन सड़क को मिली मंजूरी, एनएचएआई को डीपीआर बनाने के निर्देश जारी

Published: Thu, 01 Oct 2026 08:30 PM (IST)

महोबा में किडारी रेलवे फाटक से कैमाहा-कबरई फोरलेन तक 12 किमी डिवाइडर सहित सड़क बनाने को मंजूरी मिल गई है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. महोबा में 12 किमी फोरलेन सड़क निर्माण को मंजूरी मिली।

  2. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डीपीआर बनाने के निर्देश दिए।

  3. आवागमन होगा सुगम, महोबा को जाम से राहत मिलेगी।

जागरण संवाददाता, महोबा। शहर के किडारी रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से ट्रामा सेंटर कैमाहा-कबरई फोरलेन तक डिवाइडर सहित सड़क बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इसे अब मंजूरी मिल गई है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएआई छतरपुर को पत्र भेजकर मार्ग की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रोजेक्ट की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है तो इससे महोबा, कबरई, कैमाहा समेत अन्य जनपदों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।

अभी तक इस मार्ग पर जाम सबसे बड़ी समस्या है। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इसकी मांग की थी। उन्होंने कहा कि मार्ग बनने से जिला मुख्यालय का आवागमन सुगम होगा और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

कार्यों में तेजी लाकर समस्याओं का करें निस्तारण

महोबा: कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी प्रभास कुमार की अध्यक्षता में कबरई बांध के डूब क्षेत्र से प्रभावित ग्रामों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने जरूरी निर्देश दिए। डूब क्षेत्र के चार ग्रामों झिरसहेवा, अलीपुरा, गुगौरा एवं गंज के परिवारों के विस्थापन की समीक्षा हुई। साथ ही कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बांध के जलभराव के बारे में जानकारी दी गई।

डीएम ने संबंधित ग्रामों का मौके पर जाकर निरीक्षण करने और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व इंद्रनंदन सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।