चक्र के माध्यम से बनाई पोषण वाटिका
जागरण संवाददाता, महोबा: समूह की महिला सदस्यों को खेती किसानी की जानकारी देने के साथ साफ
जागरण संवाददाता, महोबा: समूह की महिला सदस्यों को खेती किसानी की जानकारी देने के साथ साफ सफाई की भी जानकारी दी गई। फसलों में कब दवा का इस्तेमाल करें, जैविक खाद कैसे तैयार की जा सकती है इसे चक्र के माध्यम से बताया गया।
जैतपुर ब्लाक के बड़खेरा गांव में एमपी की आई एमकेएसपी टीम ने समूह की करीब एक सैकड़ा महिला सदस्यों की क्लास लगाई। टीम के अधिकारियों ने ब्लैक बोर्ड पर नक्शा बना कर यह बताया कि पोषण वाटिका कैसे तैयार कर सकते हैं। जमीन में गोल चक्र बनाया गया। उसमें अलग-अलग खांचे बना कर यह बताया गया कि जैविक खाद को कैसे तैयार किया जा सकता है। सदस्यों को इसे बना कर भी दिखाया गया। इस मौके पर डीआरडीए के अधिकारी बाल गो¨वद ने समूह से जुड़े सदस्यों से कहा कि यह जानकारी जान लेने के बाद अपने दूसरे साथियों को भी इसे सुझाएं। इससे समाज के सभी लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।