Move to Jagran APP

शहर में निकली भगवान श्रीराम की बरात

जासं महोबा रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी. गीत के साथ शहर में भव्य तर

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 04:57 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 04:57 PM (IST)
शहर में निकली भगवान श्रीराम की बरात
शहर में निकली भगवान श्रीराम की बरात

जासं, महोबा : रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी. गीत के साथ शहर में भव्य तरीके से राम बरात निकाली गई। जिसका लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भागीदारी की।

loksabha election banner

पुराने रामलीला मैदान में नवरात्र के दिन से मंचीय रामलीला की शुरुआत हुई थी और दशहरा के बाद रावण वध और पुतला दहन किया गया था। इसके बाद राज गद्दी की लीला हुई और शहर में भव्य राम बरात निकाली गई। जो सुभाष चौक, ऊदल चौक, मुख्य बाजार, खनगा बाजार, डाकघर होते हुए वापस उसी स्थान पर समाप्त हुई। रामजी की बरात में अग्रज अवस्थी राम, नकुल त्रिपाठी सीता, प्रियांशु रिछारिया लक्ष्मण, उत्कर्ष बिल्थरे भरत, अर्थव अवस्थी शत्रुघन व धैर्य पांडेय हनुमान जी के स्वरूप में सजे थे। इन स्वरूपों की जगह-जगह आरती उतारी गई और पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान रामलीला न्यास के सचिव मनोज तिवारी, मुकेश गुप्ता, सुभाष सैनी, सुभाष तिवारी, अबोध सोनी, त्रिलोक मोहन तिवारी, राजीव तिवारी, जितेंद्र चौरसिया, विनीत सेन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.