मंदाकिनी में डूबकर किशोर की मौत
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : मंदाकिनी नदी में सोमवार सुबह स्नान करते समय किशोर की डूबकर
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : मंदाकिनी नदी में सोमवार सुबह स्नान करते समय किशोर की डूबकर मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद गोताखोर शव की तलाश कर सके। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक परिवार के साथ कामतानाथ दर्शन के लिए आया था।
महोबा के पनवाड़ी निवासी रवींद्र अग्निहोत्री अपनी पत्नी अरुणा देवी और 15 वर्षीय पुत्र ¨प्रस के साथ सोमवार सुबह प्रभु श्रीराम की तपोभूमि पहुंचे। भगवान कामतानाथ के दर्शन और कामदगिरि परिक्रमा के लिए यह लोग मंदाकिनी स्नान के लिए राम घाट पहुंचे। यहां पर ¨प्रस अपने पिता और माता के साथ स्नान करने लगा। इसी बीच डुबकी लगाने के दौरान वह बेरीके¨डग से आगे निकल गया। भीड़ के कारण परिजन भी कुछ नहीं समझ सके। अचानक उसकी चीख सुन कुछ लोग बचाने को दौड़े पर वह अंदर समा गया। यह देख गोताखोरों ने उसकी तलाश की तो करीब डेढ़ घंटे बाद शव निकाल सके। उधर, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर काम करने वाले रवींद्र ने बताया कि वह झांसी-मानिकपुर शटल से सोमवार तड़के धर्म नगरी पहुंचे। सुबह पांच बजे के करीब बेटा रस्सी पकड़कर स्नान कर रहा था लेकिन पता नहीं कैसे गहरे पानी में चला गया। वह कक्षा आठ में पढ़ाई करता था।